फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bike slipped due to imbalance, four injured including two girls

हाथरस : असंतुलित होकर फिसली बाइक, दो बच्चियों समेत चार घायल

Fri, 17 Sep 2021 09:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bike slipped due to imbalance, four injured including two girls
बाइक फिसलने की वजह से घायल हुई तनु। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जलेसर रोड पर गांव नगला ब्राह्मण के पास बुधवार को एक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक पर सवार दंपती व उनके दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। एंबुलेंस से घायलों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव परसौरा सहपऊ निवासी लेखराज पुत्र भूपेंद्र अपनी पत्नी चेतना और बेटी प्राची व तनु के साथ बाइक से दाऊजी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव नगला ब्राह्मण के पास बाइक असंतुलित होकर फिसल गई, जिस वजह से बाइक पर सवार उक्त सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई, सूचना पर मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई, जहां चारों का उपचार किया गया। सीएचसी पर घायलों के परिजन भी पहुंच गए।

नगला ब्राहमण के पास बाइक फिसलने की वजह से घायल हुई चेतना।

नगला ब्राहमण के पास बाइक फिसलने की वजह से घायल हुई चेतना।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed