फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bike-riding youth dies due to vehicle collision

हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 13 Aug 2022 10:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bike-riding youth dies due to vehicle collision
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली राजमार्ग स्थित गांव बस्तोई में शनिवार की दोपहर एक बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से उसके कंधे के नीचे पसलियां टूट गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विजयगढ़ थानाक्षेत्र के गांव अहैत निवासी टीकेंद्र सिंह के पुत्र गजेंद्र सिंह (22) शनिवार की दोपहर को अपने गांव नगला अहैत से किसी परिचित को बस्तोई से लेने के लिए आया हुआ था। वह नशे में धुत था। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गजेंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल गजेंद्र सिंह को राहगीरों ने पुलिस के माध्यम से उपचार के लिए सिकंदराराऊ सीएचसी के लिए भेज दिया। सीएचसी सिकंदराराऊ पर तैनात चिकित्सकों ने गजेंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। यहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के आने पर सलेमपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार ने शव उन्हें सौंप दिया। मृतक शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed