फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bike rider dies due to vehicle collision

हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 28 Jun 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bike rider dies due to vehicle collision
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बाईपास पर इगलास रोड चौराहे के निकट किसी वाहन ने सोमवार की देर रात को बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। यहां पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार मेें कोहराम मच गया। शव गांव में पहुंचा तो शोक की लहर दौड़ गई।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव बीछिया निवासी 45 वर्षीय हरीशंकर शर्मा पुत्र रामनारायण शर्मा चंदपा क्षेत्र के किसी गांव से देर रात को बाइक पर सवार हो अपने गांव लौट रहा था। इस बीच सोमवार की देर रात को आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर इगलास रोड चौराहा के निकट उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो वह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से उसके गांव व परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम गृह पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed