{"_id":"6154b3ac8ebc3e2bdd0d874a","slug":"hathras-bike-rider-dies-after-being-hit-by-bus-hathras-news-ali274489226","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में मृत संजय का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/हसायन।
सिकंदराराऊ रोड पर रति का नगला के पास एक बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को पुलिस ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लच्छिमपुर निवासी संजय कुमार (37 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल सिंह बाइक से किसी काम से कहीं जा रहे थे। इस बीच सिकंदराराऊ रोड पर नगला रति के निकट किसी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे संजय कुमार लहूलुहान हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। परिजनों को जब संजय की मौत की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए और वह रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। बस चालक के खिलाफ मुकदमे के बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ और फिर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। संवाद