{"_id":"606df5d58ebc3e8d165502a3","slug":"hathras-bike-driver-dies-due-to-vehicle-collision-hathras-news-ali2605428175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर के निकट मंगलवार की देर रात को किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
जनपद मथुरा के थाना राया क्षेत्र के कूंमा निवासी दिनेश कुमार (32 वर्ष) पुत्र दुर्ग सिंह मंगलवार को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मोहारी में अपने दोस्त के यहां आए थे। वह देर रात को बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इस बीच गांव रामपुर के निकट किसी वाहन ने दिनेश की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए।
मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी देर रात को जिला अस्पताल पहुंच गए। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।