{"_id":"6193f76352c8a70f9b7fbe79","slug":"hathras-bike-collided-with-wild-boar-one-killed-two-injured-sasni-news-ali2783074155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जंगली सुअर से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जंगली सुअर से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
हाथरस : बाइक सवार की मौत के बाद जिला अस्पताल में विलाप करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर हनुमान चौकी के निकट मंगलवार की सुबह एक बाइक जंगली सुअर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
सोमवार की सुबह 55 वर्षीय राजन सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी दरियापुर सुमेरा थाना जवां जिला अलीगढ़ अपनी बाइक पर अलीगढ़ से आगरा की तरफ आ रहा था। बाइक पर राजन की पुत्री नेहा और किशन पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला सिंघी फिरोजाबाद बाइक पर बैठे थे।
जैसे ही बाइक राजमार्ग पर हनुमान चौकी के निकट घना मोड़ के निकट पहुंची, वैसे ही जंगल से निकलकर जंगली सुअर बाइक से टकरा गया, जिससे बाइक फिसल गई, जिससे बाइक सवार तीनों लोगों को गंभीर रूप से चोट आई। पुलिस ने आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान राजन सिंह पुत्र जंगजीत की मौत हो गई है, जबकि किशन व नेहा का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद