फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bhim Army chief stayed at daughter's house and administration remained tense throughout the night

हाथरस : भीम आर्मी के प्रमुख रुके बिटिया के घर तो रात भर तनाव में रहा प्रशासन

Sat, 25 Sep 2021 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bhim Army chief stayed at daughter's house and administration remained tense throughout the night
हाथरस : बिटिया के घर से जाते चंद्रशेखर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के बिटिया के घर रात में रुकने और फिर कलेक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी (डीएम) से वार्ता करने के कारण बहुचर्चित बिटिया प्रकरण फिर सुर्खियों में आ गया। चंद्रशेखर पूरी रात बिटिया के घर पर रुके और प्रशासन इसे लेकर खासा तनाव में रहा कि कहीं कोई बवाल न हो जाए। पूरा गांव और आसपास का इलाका छावनी में तब्दील रहा। भीम आर्मी के प्रमुख जब डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे तो वहां भी काफी भीम आर्मी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जमावाड़ा लग गया। कलेक्ट्रेट में भी काफी पुलिस और पीएसी मौजूद रही। बाद में जब डीएम और एसपी से मिलकर चंद्रशेखर दोपहर बाद जिले से चले गए, तब प्रशासन ने राहत की सांस ली।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद बृहस्पतिवार की देर शाम बिटिया के घर पहुंचे थे। उनके काफी समर्थक भी उनके साथ थे, लेकिन प्रशासन ने चंद लोगों को ही चंद्रशेखर के साथ बिटिया के घर जाने की इजाजत दी। प्रशासन को उम्मीद थी कि थोड़ी देर मुलाकात के बाद चंद्रशेखर यहां से चले जाएंगे, लेकिन रात्रि में चंद्रशेखर ने यह घोषणा कर दी कि वह अब बिटिया के घर ही रात्रि में रुकेंगे। इससे प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन

बिटिया का परिवार सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लंबे समय से सीआरपीएफ की सुरक्षा में रह रहा है। चंद्रशेखर ने यह ऐलान भी कर दिया था कि बिटिया के परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिला है। एक साल बाद भी परिवार के किसी सदस्य को ना तो सरकारी नौकरी मिली है और ही आवास दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे। बिटिया के घर के सामने लगे गंदगी के ढेर पर भी उन्होंने काफी नाराजगी जताई थी। उनकी इस घोषणा से अधिकारी तनाव में आ गए। मध्य रात्रि तक यह प्रयास होते रहे कि चंद्रशेखर गांव से ही वापस लौट जाएं और कलेक्ट्रेट न जाएं, लेकिन भीम आर्मी प्रमुख ने स्पष्ट कह दिया कि वह कलेक्ट्रेट जरूर जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कलेक्ट्रेट पहुंचने के लिए कह दिया। पूरी रात प्रशासनिक अधिकारी गांव में डेरा जमाए रहे और वहां काफी पुलिस बल भी रही।

सुबह करीब 11 बजे चंद्रशेखर बिटिया के घर से कलेक्ट्रेट के लिए निकले। इस दौरान भी उनके साथ काफी पुलिस बल रहा। इधर, कलेक्ट्रेट में भीम आर्मी के काफी कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया और योगी सरकार पर तीखे आरोप लगाए। तदुपरांत वह डीएम से मिलकर यहां से अपन काफिले के साथ चले गए। जब चंद्रशेखर चले गए तब प्रशासन ने चैन की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed