{"_id":"610d6eef8ebc3ec3cc05e4b2","slug":"hathras-beo-did-not-handle-the-charge-work-affected-on-brc-mursan-hathras-news-ali27004381","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बीईओ ने नहीं संभाला चार्ज, बीआरसी मुरसान पर कार्य प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बीईओ ने नहीं संभाला चार्ज, बीआरसी मुरसान पर कार्य प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद भी जिले में ट्रांसफर होकर आई खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने चार्ज नहीं संभाला है। इस कारण बीआरसी हतीसा के विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसे लेकर अब बीएसए ने भुवनेश चौधरी द्वारा कार्यभार ग्रहण न किए जाने तक मुख्यालय के बीईओ को विकास खंड मुरसान के बीईओ की भी जिम्मेदारी दे दी है।
पिछले दिनों जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद बीएसए शाहीन ने सभी विकास खंडों में बीईओ की तैैनाती की थी, लेकिन कई दिन बीत जाने पर भी आगरा से आई बीईओ भुवनेश चौधरी ने आवंटित विकास खंड मुरसान में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इस कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
बीएसए शाहीन ने बताया कि भुवनेश चौधरी के विकास खंड मुरसान में कार्यभार ग्रहण न करने तक की अवधि के लिए मुरसान विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी का जिम्मा खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय लालचंद्र को सौंपा गया है, ताकि विभागीय कार्य न रुकें।