फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Beneficiary will be fined if private toilet is not functional

हाथरस : निजी शौचालय क्रियाशील न होने पर लाभार्थी पर लगेगा जुर्माना

Fri, 25 Nov 2022 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Beneficiary will be fined if private toilet is not functional
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत निर्मित स्वच्छ शौचालयों के सत्यापन कराने के निर्देश जारी किए हैं। संज्ञान में लाया गया है कि कुछ लाभार्थियों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत निर्मित स्वच्छ शौचालयों को तोड़ लिया गया है। इस कारण वह खुले में शौच कर रहे हैं। अब डीएम अर्चना वर्मा के निर्देश पर डीपीआरओ ने संबंधित पंचायत सचिवों को शौचालयों का सत्यापन करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि शौचालय क्रियाशील न पाए जाने की स्थिति में लाभार्थियों को नोटिस जारी किए जाएं।
डीपीआरओ ने कहा कि सभी सचिव ग्राम पंचायत अपनी-अपनी तैनाती ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत निर्मित स्वच्छ शौचालयों के शत-प्रतिशत सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लें।
विज्ञापन

सत्यापन में जीर्ण-शीर्ण अथवा तोड़े गए शौचालयों से संबंधित लाभार्थियों को एक सप्ताह का नोटिस जारी करते हुए उनके शौचालयों को क्रियाशील कराया जाए। नोटिस प्राप्ति के उपरांत चिन्हित लाभार्थियों द्वारा निर्धारित समय में शौचालय पूर्ण व क्रियाशील न कराए जाने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ 12 हजार की वसूली भू राजस्व की भांति किए जाने के संबंध में तहसील स्तर से आरसी जारी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed