फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Baz app will monitor pothole filling of roads

हाथरस : बाज एप से होगी सड़कों के गड्ढे भरने की निगरानी

Tue, 05 Jul 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Baz app will monitor pothole filling of roads
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अफसर अब सड़कों के गड्ढे भरने व निर्माण कार्यों में खेल नहीं कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए चाणक्य, विश्वकर्मा और बाज मोबाइल एप का प्रयोग शुरू कर दिया है।
इसमें चाणक्य एप के जरिए लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों का पंजीकरण, बिलिंग और भुगतान का कार्य किया जाएगा, जबकि विश्वकर्मा एप के माध्यम से विभाग में काम का बंटवारा, बजट की मांग, उसके अनुमोदन और आवंटन का कार्य किया जाएगा। बाज एप निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए बनाया गया है। सरकार ई गवर्नेंस को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन

इस क्रम में लोक निर्माण विभाग से जुड़ी शिकायतों व सुझावों के लिए मेल आईडी भी भेज सकेंगे। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को सड़क के गड्ढे भरने व दुरुस्त करने के कार्य के फोटो बाज एप पर अपलोड करने होंगे। कोई भी व्यक्ति इन कार्यों की गुणवत्ता आदि के फोटो लेकर बाज एप पर भेज सकेगा। काम में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राजेश निगम का कहना है कि इस तरह के एप के बारे में अभी कोई सही जानकारी नहीं है। जो शासन का आदेश होगा, उस पर अमल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed