{"_id":"610acbd68ebc3eaab513e45b","slug":"hathras-bas-suspended-a-teacher-and-a-teacher-hathras-news-ali269872894","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एक शिक्षक व एक शिक्षिका को बीएएस ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एक शिक्षक व एक शिक्षिका को बीएएस ने किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बीएसए ने एक शिक्षक और एक शिक्षिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। शिक्षिका पर विद्यालय से बिना बताकर स्कूल बंद होने से पहले ही चले जाने और शिक्षक पर दूसरे स्कूल में जाकर शिक्षक से मारपीट करने का आरोप है।
विकासखंड मुरसान के गांव बर्द्धवारी के संविलियन विद्यालय में तैनात शिक्षिका गायत्री सिंह पर विद्यालय बंद होने से पहले बिना सूचना के चले जाने, उपस्थिति रजिस्टर में अपने हिसाब से समय लिखने का आरोप है। बीएसए जांच में आरोप सिद्ध होने पर गायत्री सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
यूपीएस नगला गोपी के सहायक अध्यापक राजेश वर्मा के खिलाफ भी बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है। राजेश वर्मा पर आरोप है कि छह अप्रैल को संविलियन विद्यालय बर्द्धवारी में जाकर शिक्षक अमरनाथ से अभद्रता करते हुए मारपीट की। मामले की भी काफी दिनों से जांच चल रही थी। दोनों को बीएसए ने एबीएसए कार्यालय सहपऊ से संबद्ध किया है।