{"_id":"61ba35afe9592d1cda557eed","slug":"hathras-baratis-and-gharaatis-used-sticks-and-sticks-three-people-injured-hathras-news-ali280665727","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बराती व घरातियों में जमकर चले लाठी-डंडे, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बराती व घरातियों में जमकर चले लाठी-डंडे, तीन लोग घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भोजपुर में शादी समारोह के दौरान बारातियों व घरातियों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
इगलास रोड स्थित गांव भोजपुर में खैर से बारात आई थी। शादी की रस्मों को निभाया जा रहा था। इसी दौरान बारातियों और घरातियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए।
मारपीट में सौरभ निवासी जसबार खैर, गजेंद्र सिंह निवासी भीलपुर इगलास, रणधीर निवासी रूपपुर खैर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।