फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Banks will open today after four days, the pace will pick up

हाथरस : चार दिन बाद आज खुलेंगे बैंक, कामकाज पकड़ेगा रफ्तार

Mon, 08 Nov 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Banks will open today after four days, the pace will pick up
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली पर चार दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुलेंगे और कामकाज फिर से रफ्तार पकड़ेगा। बैंकों के लगातार बंद होने के कारण अधिकांश एटीएम शोपीस बने हुए हैं। इस कारण लोगों को नकदी की निकासी के लिए एक से दूसरे एटीएम पर भटकना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि चार नवंबर को दिवाली, पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा और छह नवंबर को भाईदूज का पर्व था। उसके अगले दिन रविवार होने के कारण कुल मिलाकर बैंकों में चार दिन तक ताले लटके रहे। बैंक कर्मियों द्वारा फुल की गई एटीएम की कैश ट्रे भी खाली हो गईं। कुछ एटीएम पर कनेक्टिविटी गायब रही। इस कारण लोगों को नकदी पाने के लिए एक से दूसरे स्थान पर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

अधिकांश लोगों को नकदी भी नहीं मिल सकी। अब आमजन और कारोबारी बैंक खुलने का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को चार दिन बाद बैंक खुलने के साथ जमा निकासी व अन्य कामों को लोग निपटाएंगे। हालांकि इस बार फोन पे आदि के माध्यम से लोगों ने खूब लेनदेन भी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed