{"_id":"60f713a68ebc3e6d8f79b1fe","slug":"hathras-bakrid-today-an-appeal-to-offer-namaz-at-home-hathras-news-ali2686108161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बकरीद आज, घर पर ही नमाज अदा करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बकरीद आज, घर पर ही नमाज अदा करने की अपील
विज्ञापन
हाथरस : बकरीद के चलते एक दुकान पर कपड़े खरीदतीं मुस्लिम समाज की महिलाएं। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बकरीद का त्योहार 21 जुलाई (बुधवार) को मनाया जाएगा। इसके लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने तैयारी कर ली हैं। बाजारों में त्योहार की वजह से काफी रौनक दिखाई दी। पुलिस प्रशासन भी इस त्योहार को लेकर काफी सतर्क है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी ईदगाह में नमाज नहीं होगी। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने समाज के लोगों से घर पर ही नमाज अदा करने की अपील की है।
वैसे हर बार ईद के मौके पर अकीदतमंद नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचते हैं, लेकिन पिछले दो साल से कोरोेना संक्रमण के चलते ईदगाह पर नमाजी एकत्रित नहीं हो रहे। इस बार भी ईदगाह वह नमाजी नहीं पहुंचेंगे। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने भी लोगों से कहा है कि वह घरों में ही नमाज अदा करें। कुर्बानी की रस्म भी घरों में ही अदा करें और गंदगी न फैलाएं। ईद के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन खासा सतर्क है। ईदगाह व मुख्य मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इधर, जमीअत उलमा ने भी लोगों से अपील की है कि वह इस त्योहार पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करें और जिन जानवरों की कुरबानी पर कानूनी पाबंदी है, उनकी कुर्बानी न करें।
बकरों की खरीद पर कोरोना का असर
हाथरस। ईद के एक दिन पहले बाजारों में काफी भीड़ दिखाई दी और लोगों ने जरूरी सामान की जमकर खरीदारी की। वहीं बकरों की खरीद पर इस बार भी कोरोना का असर पड़ा है। कोरोना कर्फ्यू के चलते बाहर से ज्यादा बकरे नहीं आए। साथ ही बकरों की पर्याप्त खरीद भी नहीं हुई। कोरोना की वजह से अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई है। संवाद