फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Baigir, who came to save the dead teenager from snakebite, was also bitten by the snake

हाथरस : सर्पदंश से मृत किशोरी को बचाने पहुंचे बायगीर को भी सांप ने काटा

Sun, 14 Nov 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Baigir, who came to save the dead teenager from snakebite, was also bitten by the snake
हाथरस : गांव शिखरा में आए बायगीर को देखने के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शिखरा में एक माह पूर्व सर्प दंश से हुई किशोरी की मौत के बाद उसकी झाड़फूंक करने पहुंचे एक बायगीर को भी सांप ने काट लिया। बायगीर ने उसी समय अपने हाथ की अंगुली में चीरा लगाकर उसमें से खून निकाल दिया और सांप को पकड़कर अपने साथ ले गया। यह देखकर ग्रामीण भी आश्चर्य चकित रह गए।
उल्लेखनीय है गांव निवासी रामवीर की 16 वर्षीय पुत्री संगम को 13 अक्तूबी को दिन घर की सफाई करते समय एक सर्प ने डंस लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि सर्प काफी विषैला था। किशोरी के परिजनों ने सर्प को मार दिया और किशोरी को पहले सीएचसी सहपऊ बाद हाथरस ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार को गांव में अचानक एक बायगीर आ गया। उसने किशोरी के परिजनों को बताया कि उनकी पुत्री जिंदा है। इसे लेकर बायगीर और ग्रामीणों में बहस भी हुई। अंत में कुछ ग्रामीण एवं किशोरी के परिजन उस स्थान पर पहुुंचे, किशोरी के शव को दफनाया गया था। बायगीर के कहने पर ग्रामीणों ने कब्र को खोदना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद बायगीर ने ग्रामीणों को बताया कि इस कब्र पर एक सांप रोज आता है और वह यहीं कहीं पर है। उसकी बात पर ग्रामीणों को यकीन नहीं हुआ तो उसने थोड़ी दूर जाकर एक स्थान को खोदवाया। जैसे ही ग्रामीणों ने उस स्थान को खोदा तो वहां कोबरा प्रजाति का सर्प निकल आया। बायगीर ने उसे पकड़ लिया। इतनी देर में ग्रामीणों को एक अन्य सर्प दिखाई दिया। जब बायगीर उसे पकड़ने दौड़ा तो पहले वाले सर्प ने उसे काट लिया। बायगीर ने उसी समय सर्प द्वारा काटी गई उंगली पर ब्लेड से चीरा लगाया और गंदे खून को निकाल दिया। दूसरा सर्प दोमुहं का निकला, जिसको बायगीर ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बायगीर ने ग्रामीणों को बताया कि वह अब पकड़े गए सर्प के द्वारा बताए गए दिन को इस किशोरी को ठीक करने दोबारा गांव आएगा। उसने गांव वालों को अपना नाम ओम प्रकाश निवासी इगलास बताया। साथ ही वह अपना मोबाइल नंबर भी ग्रामीणों को देकर गया। यह घटना गांव में कौतूहल का विषय बन गई। मृतक किशोरी के परिजनों का कहना है कि उनको बायगीर के आने के बारे कोई जानकारी नहीं थी। वह अचानक ही गांव में आया और उसने उसकी पुत्री की सांप काटने से हुई मौत के बारे में बताया था। अब सभी ग्रामीण उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब बायगीर दोबारा गांव में आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed