फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ayushman fortnight will run from July 26, health card will be made

हाथरस : 26 जुलाई से चलेगा आयुष्मान पखवाड़ा, बनेंगे हेल्थ कार्ड

Sun, 25 Jul 2021 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ayushman fortnight will run from July 26, health card will be made
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद में 26 जुलाई (सोमवार) से नौ अगस्त तक आयुष्मान पखवाड़ा चलाया जाएगा। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो गए हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुर ने बताया कि पखवाड़े के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
डॉ. मधुर ने कहा कि पखवाड़े के तहत लक्षित परिवारों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए आयुष्मान कार्ड शिविर तक लाने एवं अधिकतम पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के प्रयास होगा। अभियान में ऐसे परिवारों को लक्षित किया जाएगा, जिन परिवारों के एक भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। शिविर सार्वजनिक स्थल जैसे- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय आदि पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शिविर की निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गांव के लाभार्थी परिवारों में आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रभात सिंह ने बताया कि योजना के तहत जिले में करीब 1.6 लाख कार्ड बन चुके हैं। जनपद में 70360 लाभार्थी परिवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
सरकार की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ली जाने वाली 30 रुपये की फीस को खत्म कर दिया है। अब किसी लाभार्थी को कार्ड के लिये कोई फीस नहीं देगी होगी। कार्ड बनवाने के लिये लाभार्थी को आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार पंजिका की नकल व प्रधानमंत्री का पत्र लेकर कैंप में लाना होगा।

सीएससी केंद्रों पर बनवाए आयुष्मान कार्ड
पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए सीएससी संचालकों द्वारा शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में राशल डीलर, आशा, ग्राम प्रधान की मदद से ग्रामीणों के कार्ड बनाए जाएंगे। सीएससी प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि ग्रामीण अपना कार्ड अपनी पंचायत के सीएससी केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed