फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ayodhya is the Kashi tableau, Mathura is the rest

हाथरस : अयोध्या काशी झांकी है, मथुरा बाकी है, एक जुटता संत समाज ने दिया जोर

Mon, 27 Dec 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Ayodhya is the Kashi tableau, Mathura is the rest
हाथरस : बागला इंटर कॉलेज पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमृत महोत्सव आयोजन समिति के बैनर तले देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य अमृत महोत्सव का आयोजन बागला इंटर कॉलेज प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में देश के अमर वीर शहीदों को याद किया गया। पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकृष्ण चंद्र ने कहा कि देश आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है। यह आजादी हमें लाखों वीरों के बलिदान के फलस्वरूप मिली है। यह अमृत काल हमारे लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व स्वतंत्र भारत में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की प्रेरणा है। यह संकल्प है आगे बढ़ने का। इतिहास इस बात का गवाह है कि हमारी सनातन संस्कृति को खत्म करने के लिये देश पर कई बार आक्रमण हुए, लेकिन हम मजबूती के साथ अडिग होकर खड़े रहे। उन्होंने राष्ट्र विरोधियो को ललकारते हुए कहा कि अब राष्ट्रविरोधी और देश के गद्दारों भारत को छोड़ दो। भारत अपने पूर्ण वैभव पर है। अब संपूर्ण देशवासियों को एकजुट होकर भारत को विश्व सिरमौर बनाना है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि नारद भक्ति आश्रम वृंदावन के महंत विमल चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि देश में राष्ट्र विरोधी तत्व युवाओं को कमजोर करने का कार्य कर रहे है। उन्होंने सभी से नशा मुक्ति का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ किसी भी तरह का षडयंत्र अब सफल नही होने वाला है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर देश में इस्लामीकरण करने वालों को सबक सिखाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या, काशी झांकी है, मथुरा अभी बाकी है : नागेंद्र
मुख्य अतिथि काशी विद्वत परिषद के पश्चिम भारत के प्रभारी कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने कहा कि मैं हिंदू हूं, जो सनातन धर्म की रक्षा करेगा। संस्कृति की रक्षा करेंगे। संपूर्ण हिंदू उनके साथ है। उन्होंने कहा कि जो राम का नहीं, वह किसी काम का नही। नागेंद्र जी महाराज ने जैसे ही काशी अयोध्या झांकी है, मथुरा अभी बाकी है, का नारा लगाया, जिससे वातावरण जयघोष से गुंजायमान हो गया। उन्होंने लव जिहाद करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस खेल को बंद करें नहीं तो उनकी आंखें नोच लेंगे। उन्होंने सभी से कहा कि जीवन को खुशमय बनाने के लिये प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
मंच पर सह जिला संघचालक डॉ. यूएस गौड़, सह नगर संघ चालक डॉ. पीपी सिंह, सह नगर कार्यवाह भानु, मनोज बूटिया, जिला प्रचारक धर्मेंद्र, टिंकू राणा, रवि वार्ष्णेय, आर्यन वार्ष्णेय, मनीष अग्रवाल, विपिन शर्मा, दीपक पवार, अमन बंसल, सुनीत आर्य, गौरव रावत, संदीप वार्ष्णेय, वीरेंद्र माहौर, पंकज वार्ष्णेय, हरीश माहौर, जय शर्मा, प्रवीण वार्ष्णेय, चिरंजीलाल, देवेश समाधिया, अनूप अग्रवाल, रवि चौधरी, आनंद गोयल, अभिषेक आर्य, नरेंद्र बंसल, मुकेश रघुवंशी, संदीप शर्मा, रमन बिहारी पंडित, मोर मुकुट वर्मा, नरेंद्र प्रेमी, अनु विमल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed