फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Awaiting Package for Traditional Industries

हाथरस : परंपरागत उद्योगों के लिए पैकेज की आस

Sun, 21 Feb 2021 11:38 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Awaiting Package for Traditional Industries
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार का बजट सोमवार 22 फरवरी को पेश होगा। स्थानीय उद्यमियों को उम्मीद है कि बजट से यहां ही अधूरी योजनाएं पूरी होंगी और यहां के परंपरागत उद्योग धंधों को पैकेज मिलेगा। कोरोना काल में धराशायी उद्योग को संजीवनी इस बजट से प्रदेश सरकार देगी। लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि इस बजट में नौजवान से लेकर मध्यम वर्ग और अन्नदाता सभी का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
रिंग रोड, उच्च शिक्षा के लिए शिक्षण संस्थान की भी लोग लगा रहे उम्मीद
शहर के ऐतिहासिक स्थल दाऊजी महाराज मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए बजट मिलने की उम्मीद है तो शहर के चारो ओर रिंग रोड बनाने की मांग भी लोग तेजी से कर रहे हैं। लोगों को यह भी उम्मीद है कि यहां उच्च शिक्षा के लिए किसी तकनीकी कॉलेज की सौगात सरकार देगी। जेल के निर्माण के लिए भूमि का चयन तो हो चुका है लेकिन अभी पूरा बजट मिलना बाकी है। इसी प्रकार देहात की कई सड़कों के सुधार की उम्मीद भी लोग इस बजट से लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए अधिग्रहीत की जाएगी जमीन और मिलेगा बजट
करीब एक साल पहले प्रदेश सरकार ने हाथरस को मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी लेकिन अभी तक मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चयनित नहीं की गई है। उम्मीद है कि इसके लिए भूमि तलाश ली जाएगी और निर्माण के लिए बजट भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित होने उम्मीद
दशकों से शहर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी ट्रांसपोर्ट नगर स्थापना की मांग कर रहे हैं। यह मांग यहां के उद्यमियों की भी है लेकिन अभी तक इस पर ध्यान ही नहीं दिया गया। इसकी वजह से यहां का उद्योग धंधा भी प्रभावित होता है। यहां के उद्यमी आस लगाए बैठे हैं कि यहां ट्रांसपोर्ट नगर सरकार बना देगी।
कोरोना के बाद अब उद्योगों को पैकेज की आस
हाथरस में रंग, गुलाल, हींग, रेडीमेड गारमेंट्स, अचार मुरब्बा, दाल, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, मूंगा-मोती, घुंघरू का उद्योग है। कोरोना काल में यह सभी उद्योग काफी प्रभावित हुए हैं। ऐसे में उद्यमियों को आस है कि इस उद्योग धंधों को विशेष पैकेज सरकार देगी और इन उद्योग धंधों को संजीवनी मिलेगी।
- प्रदेश सरकार के बजट से इस बार खासी उम्मीद है। कारोनो काल में चरमराई अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार को रंग गुलाल पर टैक्स कम करके रियायत प्रदान करनी चाहिए। हाथरस का रंग गुलाल देशभर के अलावा फिल्म इंडस्ट्रीज तक पहुंचता है। - राम बिहारी अग्रवाल, रंग उद्यमी।
- हाथरस का रेडीमेड कारोबार दिन पर दिन तरक्की कर रहा है। यहां ट्रांसपोर्ट सिस्टम सही नहीं होने के कारण माल को बाहर भेजने में काफी परेशानी हो रही है। रेडीमेड उद्योगा को सरकार इस बजट में खास पैकेज प्रदान करें। - नागेंद्र पाठक, रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी

- प्रदेश सरकार का बजट इस बार काफी खास होना चाहिए। बजट में मध्यम वर्ग से लेकर नौजवान, व्यापारी सभी का ध्यान सरकार को रखना चाहिए। बजट में इस बार लोकल फॉर वोकल पर अधिक काम होना चाहिए। इसके लिए पैकेज की व्यवस्था की जाए। ताकि उद्योग धंधे रफ्तार पकड़ सके। - मनोज अग्रवाल, हींग करोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed