फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Awaiting notification of border extension of municipality

हाथरस: नगर पालिका के सीमा विस्तार की अधिसूचना का इंतजार

Sat, 26 Sep 2020 09:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Awaiting notification of border extension of municipality
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने खाका खींचना शुरू कर दिया है। नगर पालिका का सीमा विस्तार होने के बाद अधिसूचना जारी नहीं होने के कारण जिला प्रशासन के सामने कई अड़चनें आ रही हैं। जिला प्रशासन को शासन स्तर से अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। डी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण मतदाता शहरी हो जाएंगे।
शासन स्तर से हाल ही में नगर पालिका परिषद हाथरस का सीमा विस्तार किया गया है। सीमा विस्तार में जिले की 13 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। सीमा विस्तार के साथ ही इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के अधिकार भी समाप्त कर दिए गए थे, लेकिन डी नोटिफिकेशन जारी नहीं होने पर इन ग्राम प्रधानों के अधिकार 30 सितंबर तक के लिए शासन ने बढ़ा दिए थे।
विज्ञापन

अब 30 सितंबर को ग्राम प्रधानों के अधिकार समाप्त हो रहे हैं, लेकिन अभी तक शासन स्तर से डी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। हालांकि पिछले दिनों जिला पंचायतराज विभाग की ओर से संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब जिला प्रशासन को डी नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है, जिससे जिले में नगरीय व पंचायत चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके और ग्रामीण मतदाताओं के नामों को मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed