फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Auto firm workers grabbed Rs 8.21 lakh

हाथरस : ऑटो फर्म के कर्मियों ने हड़पे 8.21 लाख रुपये

Wed, 02 Feb 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Auto firm workers grabbed Rs 8.21 lakh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के अलीगढ़ रोड स्थित शिवा ऑटो फर्म के मालिक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में जान-माल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई गई है।
फर्म मालिक मनोहर कुमार पुत्र कुंवरपाल ने पत्र में कहा है कि उसकी फर्म से दोपहिया वाहन फाइनेंस पर दिए जाते हैं। फाइनेंस संबंधी सभी कार्य गांव कौमरी निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामस्वरूप करता था। फर्म पर एक महिला हेमलता भी कार्य करती थी। दोनों ने षडयंत्र कर ग्राहकों से वसूली गई रकम को विश्वासघात करते हुए फर्म के खाते में जमा कराने के बजाय अपने पास रख लिया।
विज्ञापन

फर्म मालिक को जब जानकारी हुई तो दोनों ने हड़पी गई रकम 8,21,200 रुपये वापस करने का वादा किया था, लेकिन वापस नहीं की। मांगने पर धमकी देते हुए हरिजन एक्ट जैसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। रिपोर्ट में आरोप है कि फर्म मालिक और उसके परिवार को जान-माल का खतरा है। जानमाल की रक्षा कर रकम वापस दिलाने की गुहार फर्म मालिक ने लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed