फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Atul's nomination canceled after several hours of investigation

हाथरस : कई घंटे की जांच के बाद निरस्त हुआ अतुल का नामांकन

Thu, 08 Jul 2021 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Atul's nomination canceled after several hours of investigation
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय पर बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में जहां लाव लश्कर के साथ नामांकन किया। इसके बाद पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के भतीजे अतुल अग्रवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। अतुल अग्रवाल के प्रस्तावक द्वारा शपथ पत्र देने के बाद अधिकारी मुरसान ब्लॉक पहुंच गए। काफी देर तक जांच की और तदुपरांत अतुल का नामांकन निरस्त कर दिया गया। इससे अब मुरसान से रामेश्वर उपाध्याय का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
बृहस्पतिवार की दोपहर को पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा समर्थित रामेश्वर उपाध्याय के साथ सैकड़ों समर्थक मुरसान ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। ब्लॉक कार्यालय के गेट पर सभी समर्थकों को पुलिस द्वारा रोक दिया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय अपने प्रस्तावकों के साथ अंदर नामांकन करने के लिए पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय, केके दीक्षित, दिनेश शर्मा सहित अन्य लोग साथ थे।
विज्ञापन

नामांकन के बाद रामेश्वर उपाध्याय ने अपने समर्थकों का अभिवादन किया। करीब ढाई बजे पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के भतीजे अतुल अग्रवाल ने मुरसान ब्लॉक पर आकर नामांकन किया। अतुल के नामांकन के बाद ऐसा लगा कि अब इस सीट पर मतदान होगा, लेकिन अतुल अग्रवाल के नामांकन होने के कुछ देर बाद ही उनकी प्रस्तावक सुमन देवी निवासी सुसावली मुरसान ने अपने शपथ पत्र के माध्यम से अतुल अग्रवाल का समर्थन करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरसान ब्लॉक कार्यालय पर शपथपत्र आते ही प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुट गए। इस दौरान मुरसान ब्लॉक कार्यालय पर एडीएम जेपी सिंह, सीडीओ आरबी भास्कर, तहसीलदार प्रवीण शर्मा, बीडीओ ज्योति शर्मा, एआरओ एससी दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मामले की जांच करने में जुट गए। काफी देर जांच के बाद अतुल अग्रवाल का नामांकन निरस्त कर दिया गया।
अतुल अग्रवाल की प्रस्तावक सुमन देवी निवासी सुसावली ने शपथ पत्र के माध्यम से बताया है कि उन्होंने किसी का समर्थन नहीं किया है। अगर किसी व्यक्ति द्वारा उनका समर्थन करने की बात कही है तो वह निरस्त समझा जाए।

-एससी दीक्षित, एआरओ
अतुल के नामांकन के बारे में कोई जानकारी मुझे नहीं है। वह सपा का समर्थित प्रत्याशी भी नहीं था। सपा-रालोद गठबंधन ने सादाबाद और सहपऊ में अपने प्रत्याशियों का निर्विरोध नामांकन कराया है। इन दोनों स्थानों पर मैं खुद नामांकन कराने के लिए गया था।
-देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed