{"_id":"5f4003698ebc3e3cc10e970e","slug":"hathras-attached-to-ado-panchayat-headquarters-on-poor-progress-of-construction-of-community-toilets-hathras-news-ali2417361130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की खराब प्रगति पर एडीओ पंचायत मुख्यालय से अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की खराब प्रगति पर एडीओ पंचायत मुख्यालय से अटैच
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ब्लॉक सिकंदराराऊ में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की प्रगति खराब होने पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को जिला मुख्यालय पर अटैच कर लिया है। सभी ग्राम पंचायत सचिवों को चेतावनी दी गई है कि 30 अगस्त तक सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू नहीं होने की दशा में संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शासन स्तर से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण प्राथमिकता पर किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी ग्राम पंचायतों में भूमि चिन्हित कर शौचालय का निर्माण कराया जाना है। ब्लॉक सिकंदराराऊ की समीक्षा में सामने आया कि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।
ब्लॉक सिकंदराराऊ में आठ पंचायतघरों का निर्माण होना है। ब्लॉक में 43 शौचालय में महज 14 शौचालय का निर्माण हो सका है। डीपीआरओ ने समीक्षा के बाद शौचालय निर्माण की खराब प्रगति पर एडीओ पंचायत राजीव श्रीवास्तव को जिला मुख्यालय पर अटैच कर लिया है। सभी पंचायत सचिवों को चेतावनी जारी की है कि 30 अगस्त तक शौचालयों का निर्माण शुरू नहीं होने की दशा में कार्रवाई की जाएगी।