फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: assault, stone throwing, many people injured in many places on Holi

हाथरस: होली पर कई स्थानों पर मारपीट, पथराव, कई लोग घायल

Thu, 12 Mar 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: assault, stone throwing, many people injured in many places on Holi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रंगों के त्योहार होली पर कई जगहों पर रंग में भंग हुआ। कई स्थानों पर मारपीट व पथराव की घटनाएं हुई। इसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस ने कई लोगों का शांतिभंग में चालान किया। ओढ़पुरा में होली खेलने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया।
होली के त्योहार पर कई स्थानों पर कुछ लोगों ने रंग में भंग कर दिया। इसके कारण मारपीट व पथराव की घटनाएं हुई। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के ओढ़पुरा में होली खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यहां से आधा दर्जन से अधिक महिला व पुरुषों को हिरासत में लिया। वहीं रुहेरी में धुलेंडी पर साउंड बजाने को लेकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सोखना में भी होली पर मारपीट हो गई। इसके अलावा रमनपुर में भी होली खेलने का विरोध करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव बरामई व सिकंदरपुर में भी दो पक्षों में होली खेलने पर विवाद में मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हुए। चंदपा थाना क्षेत्र में भी कई इलाकों में लोगों ने होली के त्योहार पर आपसी रंजिश निकाली। कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड पर भी होली पर रंग डालने पर विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed