फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Asha workers will go door-to-door to teach family planning

हाथरस : आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर देंगी परिवार नियोजन की सीख

Sat, 26 Jun 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Asha workers will go door-to-door to teach family planning
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में 27 जून से 10 जुलाई के बीच दंपती संपर्क पखवाड़ा मनाया जाएगा। ‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’ विषय पर इसका आयोजन होगा। कर्मियों को पखवाड़े की गतिविधियों के तहत कोविड-19 के प्रोटोकॉल का विशेष रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
मिशन निदेशक ने पत्र में कहा है कि इस वर्ष भी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। इस खास दिन के पहले दंपती संपर्क पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह 27 जून से शुरू होकर 10 जुलाई तक चलेगा। 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के साथ ही पूरे प्रदेश में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी। यह पखवाड़ा 31 जुलाई तक चलेगा। मिशन के निदेशक ने परिवार विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित 57 जिलों में मिशन परिवार विकास अभियान संबंधी गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि 27 जून से 10 जुलाई तक दंपती संपर्क पखवाड़ा चलेगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता अपने कार्य क्षेत्र की आबादी में योग्य दंपती को चिन्हित करेंगी। ऐसे योग्य दंपती, जिनको परिवार नियोजन के बारे में परामर्श की आवश्यकता है, उनको परिवार नियोजन के लिए बास्केट ऑफ च्वाइस के बारे में बताया जाएगा। जरूरत पड़ने पर टेली काउंसिलिंग की भी मदद ली जाएगी। परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. डीके अग्रवाल ने बताया कि इस बार के कार्यक्रम में डिजिटल प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप, एसएमएस आदि की पूरी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed