फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Asha and Anganwadi workers will knock every door

हाथरस: आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर देंगी दस्तक

Sat, 07 Mar 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Asha and Anganwadi workers will knock every door
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तक अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसमें गांवों में आशा और आंगनबाड़ी घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग के बारे में जानकारी देंगी। वहीं यहां पर मिलने वाले बुखार के रोगियों की स्लाइड भी तैयार करेंगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 से 30 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी एम जौहरी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विशेष अभियान दस्तक में आशा आंगनबाड़ी अपने क्षेत्र के गांव में प्रत्येक घर पर जाकर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेंगी। वहीं इस दौरान मिलने वाले बुखार के रोगियों की स्लाइड भी तैयार करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया संचारी रोग अभियान को पिछले वर्ष काफी सफलता मिली थी। सहायक मलेरिया अधिकारी एसपी गौतम ने बताया इन बीमारियों से बचाव पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बचाव होगा तो इलाज की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इसके लिए लोगों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है कि वह मच्छरों को पनपने न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed