फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: As soon as Shri Ram's coronation took place, the cheers echoed

हाथरस : श्रीराम का राज्याभिषेक होते ही गूंजे जयकारे

Mon, 18 Oct 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: As soon as Shri Ram's coronation took place, the cheers echoed
श्रीराम लीला के समापन पर मौजूद रामलीला के सभी कलाकार व आयोजक। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

करीब एक पखवाड़े पूर्व शुरू हुई रामलीला का रविवार को अंतिम दिन था। मौका था भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का। चारों और बधाई और खुशियां मनाईं जा रही थीं। 14 वर्ष के वनवास से लौटने के बाद अयोध्या की राजगद्दी की शोभा भगवान श्रीराम बढ़ाते हैं।
मर्यादा पुरुषोत्तम को राजा के रूप में पाकर प्रजा भी सुख की अनुभूति कर रही थी। चारों ओर जय श्रीराम, जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठे। अंतिम दिन रामलीला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

रामलीला के आयोजन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम के स्वरूप का तिलक कर उनकी आरती उतारी। भक्त हनुमान प्रजा के सुर में सुर मिलाकर प्रभु श्रीराम की जय-जयकार करने लगे। चारों और पुष्पवर्षा होने लगी। हर ओर खुशियां का वातावरण था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान राम राजगद्दी पर बैठे-बैठे मुस्करा रहे थे। माता कौशल्या सहित तीनों महारानी दरबार में उपस्थित रहीं। इस मौके पर कैकेयी भी सबकुछ भुलाकर राम के राजा बनने पर हर्षित हो रही हैं। राम दरबार में माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान के भव्य स्वरूपों को निहारने के लिए भक्त व्याकुल थे। भगवान राम ने खड़े होकर सभी श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। राज्याभिषेक कार्यक्रम में भक्तों की भारी भीड़ रही।

इस मौके पर अध्यक्ष रामबहादुर यादव, मुकेश गौतम, कैलाशचंद्र अग्रवाल, रामअवतार यादव, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, रामगोपाल वार्ष्णेय, कृष्ण कुमार गौतम, रजत मेहरा, शिवशंकर शर्मा, सचिन माहेश्वरी, योगेश टालीवाल, अमित यादव, सिद्धार्थ बांठिया, विनय कुमार माहेश्वरी, पंकज चौधरी, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed