{"_id":"5f4945b18ebc3e4ad50e5133","slug":"hathras-arrested-in-house-accused-of-robbery-arrested-sikandhra-rahu-news-ali242352569","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: घर में घुसकर मारपीट, लूट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: घर में घुसकर मारपीट, लूट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस: लूट के आरोपी युवक को जेल भेजती कोतवाली पुलिस।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा पुरदिलनगर में 22 मार्च को घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई नकदी में से 1,900 रुपये भी बरामद किए हैं।
कस्बा के मोहल्ला जलेसरी गेट निवासी महिला सुषमा देवी पत्नी अभय कुमार के घर सन्नी उर्फ सुनील, विनय कुमार ओमप्रकाश और तीन अज्ञात लोगों ने धावा बोलकर घर में घुसकर लूटपाट और तोड़फोड़ की थी। पीड़ित महिला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गई, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। हारकर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर घटना की रिपोर्ट चार माह बाद दर्ज की गई।
इसके बाद कोतवाली पुलिस ने विवेचना करते हुए बृहस्पतिवार की सुबह वांछित चल रहे वरुण पुत्र ऐदल सिंह निवासी गांव सुल्तानपुर को जलेसरी गेट से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटे गए 1,900 रुपये भी बरामद किए गए। कोरोना जांच के बाद उसको जेल भेज दिया गया। पुलिस पार्टी में इंस्पेक्टर क्राइम योगेंद्र कुमार, रामवीर शर्मा, सन्नी कुमार आदि थे।