{"_id":"5f230fe28ebc3e74a90b7603","slug":"hathras-arrested-for-want-of-threats-rebellion-and-assault-hathras-news-ali2400118151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: धमकी, बलवा और मारपीट के वांछित को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: धमकी, बलवा और मारपीट के वांछित को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जानलेवा हमला, बलवा और धमकी देने के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली सदर प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश चंद ने बताया कि योगेंद्र पाल पुत्र प्यारेलाल निवासी मोहल्ला सीयल ने धारा 147/148/323/326/504 के तहत नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने दाऊजी मेला परिसर में साइकिल स्टैंड के रुपये मांगने पर उसके पुत्र को जान से मारने की नीयत से नुकीली सरिया से वार कर जख्मी कर दिया गया था। इसके बाद काफी हंगामा व बवाल हुआ था।
इस मामले में रजन पुत्र छोटेलाल निवासी सीयल वाल्मीकि बस्ती को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, लेकिन कृष्णा पुत्र अनूप निवासी मोहल्ला माइयान का नाम बाद में विवेचना के दौरान प्रकाश में आया। कृष्णा को बुधवार की रात को करीब सवा आठ बजे रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।