{"_id":"627ff6dfe5417b603134bc12","slug":"hathras-arrested-for-making-indecent-remarks-on-chief-minister-yogi-sadabad-news-ali291559822","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र पोस्ट करने वाले युवक को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ, आईपीसी, आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। उस पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने व शांति भंग करने की कोशिश करने का आरोप लगा है।
पुलिस का कहना है कि आनंद नगर इलाके के रहने वाले नितिन पचौरी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी वाला पोस्ट किया था। पोस्ट वायरल होने पर त्वरित संज्ञान लेते हुए युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी के निर्देश पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। नितिन पर आईपीसी की धारा 153ए, 295ए, 505 व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद