{"_id":"63656b4c8c106b36282c58d9","slug":"hathras-archana-verma-will-be-the-new-district-magistrate-of-hathras-hathras-news-ali304032854","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अर्चना वर्मा होंगी हाथरस की नई जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अर्चना वर्मा होंगी हाथरस की नई जिलाधिकारी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन ने जिलाधिकारी रमेश रंजन का तबादला कुशीनगर में जिलाधिकारी के पद पर कर दिया है। अब अर्चना वर्मा हाथरस की नई डीएम होंगी। वह अब तक हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थीं।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जनवरी माह में रमेश रंजन को शासन ने हाथरस का डीएम बनाकर भेजा था। उस समय हाथरस में डीएम के रूप में प्रवीण कुमार लक्षकार तैनात थे और उन्हें मिर्जापुर का डीएम बनाकर भेजा गया था।
तब हाथरस में बिटिया प्रकरण काफी सुर्खियों में था और कोरोना से निपटने की चुनौती भी सामने थी। रमेश रंजन का हाथरस के डीएम के रूप में एक साल 10 माह का कार्यकाल रहा। अभी नई डीएम ने यहां आकर कार्यभार नहीं संभाला है। संवाद