{"_id":"603002498ebc3ee9356bf854","slug":"hathras-another-young-man-injured-in-a-truck-collision-also-died-sadabad-news-ali256714466","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रक की टक्कर से घायल हुए दूसरे युवक की भी हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रक की टक्कर से घायल हुए दूसरे युवक की भी हुई मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
13 फरवरी को गांव मौनियां के निकट ट्रक द्वारा बाइक सवारों को टक्कर मार दी गई थी। दुर्घटना में घायल एक युवक की बृहस्पतिवार को आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को इलाज के दौरान दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। परिजन शव को सादाबाद सीएचसी पर ले आए, जहां पुलिस ने पंचनामे की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, परिवार में कोहराम मचा रहा।
जानकारी के मुताबिक, 13 फरवरी को अपने साले भूमिपाल पुत्र रामदास निवासी नारखी थाना नारखी फिरोजाबाद के साथ बाइक से सादाबाद से अपने गांव एदलपुर जा रहा था। तभी मौनिया से आगे दूध डेयरी के पास विष्णु पुत्र श्यामवीर ने भूमिपाल को वार्ता करने के लिए रोक लिया और वह लघुशंका के लिए चला गया।
इस दौरान राया की तरफ से आ रहे इस ट्रक के चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए उसके भाई विष्णु और साले भूमिपाल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सीएचसी से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। 18 फरवरी को सुबह करीब तीन बजे विष्णु पुत्र श्यामवीर की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को भूमिपाल ने भी दम तोड़ दिया। बता दें कि इस मामले में गांव एदलपुर निवासी सुरेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह ने ट्रक संख्या आरजे 11-जीबी 0472 के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।