फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Another accused of robbery arrested from collection agent

हाथरस : कलेक्शन एजेंट से लूट का एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Apr 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Another accused of robbery arrested from collection agent
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्शन एजेंट से लूट के मामले में कोतवाली सदर पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरार चल रहा था। उसके पास से पुलिस ने लूटे हुए 17 हजार रुपये, एक बैग और एक तमंचा बरामद किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि 29 मार्च को कोतवाली सदर इलाके की रूपनगर कॉलोनी के पास खंदारीगढ़ी निवासी एक कंपनी के कलेक्शन एजेंट विपिन कुमार के साथ लूट की घटना हुई थी। जिसमें बदमाश उसके पास से एक लाख 70 हजार रुपये लूट ले गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने सोमवार को दो नामजद और तीन नाबालिग अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस घटना में अंकित निवासी नगला अलगर्जी फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस व 17 हजार रुपये बरामद किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed