फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Anjula Singh Mahour is a millionaire, Virendra Singh Rana Inter pass

हाथरस : करोड़पति हैं अंजुला सिंह माहौर, वीरेंद्र सिंह राना इंटर पास

Fri, 28 Jan 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Anjula Singh Mahour is a millionaire, Virendra Singh Rana Inter pass
करोड़पति हैं अंजुला सिंह माहौर, रायफल और बंदूक भी उनके पास
विज्ञापन

हाथरस। हाथरस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अंजुला सिंह माहौर करोड़पति हैं। अंजुला माहौर ने वर्ष 2020-2021 की आयकर विवरणी में 3.77 लाख की आय घोषित की है जबकि उनके पति सुधीर कुमार माहौर ने 15.25 लाख की आय घोषित की है। सदर भाजपा प्रत्याशी ने अपने तथा अपने पति की संयुक्त आय में 90 हजार नकदी, 8.81 लाख की धनराशि बैंक में, 1.94 करोड़ के बंधपत्र-शेयर, 25 लाख की एलआईसी, बारह लाख रूपए की ऑडी कार शामिल है। अंजुला पर 25 लाख के गहने हैं, जबिक उनके पति पर भी 2.5 लाख के आभूषण हैं। अंजुला के नाम एक रायफल और एक दोनाली बंदूक का है, जबकि उनके पति पर एक पिस्टल है। अंजुला ने अपनी 1.80 करोड़ रूपए की जायदाद घोषित की है। भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर ने अपने शपथ पत्र में अपनी योग्यता विधि स्नातक बताई है। उनके खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है। संवाद

इंटर पास हैं सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना
हाथरस। सिकंदराराऊ से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राणा ने वर्ष 2020-2021 की आयकर विवरणी में 8.78 लाख रुपए की आय घोषित की है जबकि अपनी पत्नी की 8.42 लाख रुपए तथा परिवार सदस्य में 4.75 लाख रुपए की आय घोषित की है। सिकंदराराऊ भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राणा ने अपने तथा अपनी पत्नी की संयुक्त आय में 14.86 लाख की नकदी, 22 लाख की धनराशि बैंक में, 99 लाख के बंधपत्र-शेयर और 9 करोड़ की जायदाद घोषित की है। प्रत्याशी ने शपथ पत्र में अपनी योग्यता इंटरमीडिएट दर्शायी है। शपथ पत्र के अनुसार पांच साल में विधायक वीरेंद्र सिंह राना की आय घटी है, जबकि उनकी पत्नी की आय बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed