{"_id":"61ec625fa4cbc176c9450857","slug":"hathras-anjula-engaged-in-pacifying-the-protest-reached-the-house-of-many-leaders-including-sadar-mla-hathras-news-ali283681219","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विरोध को शांत करने में जुटीं अंजुला, सदर विधायक सहित कई नेताओं के घर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विरोध को शांत करने में जुटीं अंजुला, सदर विधायक सहित कई नेताओं के घर पहुंची
विज्ञापन
अंजुला माहौर।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बाहरी होने के कारण विरोध झेल रही भाजपा की सदर सीट की प्रत्याशी और आगरा की पूर्व मेयर अंजुला माहौर अपने खिलाफ विरोध के स्वर शांत करने में लग गई हैं। शनिवार को वह यहां आई तो पार्टी कार्यालय पर बैठक के बाद कई नेताओं के घर पर गई।
वह सदर विधायक हरीशंकर माहौर के भी घर गई तो क्षेत्रीय विधायक ने उन्हें पूरी दमदारी से चुनाव लड़ाने का वादा किया। वह किला स्थित दाऊजी मंदिर पर गईं और वहां जाकर माथा टेका। उल्लेखनीय है कि हाथरस सदर सीट से भाजपा ने आगरा की पूर्व मेयर अंजुला माहौर को मैदान में उतारा है।
बाहरी होने के कारण कई दिन से उनका विरोध किया जा रहा है। ऐसे में प्रत्याशी घोषित होने के बाद माहौर यहां आई तो सबसे पहले भाजपा जिला कार्यालय पहुंची। वहां जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
वहां उनका स्वागत भी किया गया। उन्होंने शरद माहेश्वरी व अन्य मंडल अध्यक्षों के साथ भी चुनाव को लेकर मंत्रणा की। इस दौरान वह सदर विधायक हरीशंकर माहौर के आवास पर पहुंची। विधायक का टिकट काटकर अंजुला माहौर को टिकट दिया गया है।
विधायक ने उन्हें पूरे समर्थन व सहयोग का आश्वासन दिया। टिकट के अन्य दावेदारों संध्या आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष डौली माहौर के घर भी वह गई। पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी श्वेता दिवाकर से भी वह मिलने पहुंची लेकिन श्वेता दिवाकर से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के निवास पर भी वह गई और उनसे भी मंत्रणा की। वहीं पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी व अन्य मंडल अध्यक्षोें के साथ भी पार्टी कार्यालय पर उन्होंने चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।