फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Angry over non-renewal, DC fears former ARP

हाथरस : नवीनीकरण न होने से गुस्साए पूर्व एआरपी से डीसी को डर

Wed, 25 Aug 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Angry over non-renewal, DC fears former ARP
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नवीनीकरण न होने से गुस्साए एआरपी के पद पर रहे एक शिक्षक का डर जिला समन्वयक (डीसी) को सता रहा है। शिक्षक द्वारा डीसी पर विभिन्न आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोपी पूर्व एआरपी पर तीन शिक्षिकाओं द्वारा लगाए गए अभद्रता के आरोप की जांच भी चल रही है। इन बातों से तंग आकर डीसी ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर मूल पद पर कार्यमुक्त किए जाने की मांग की है।
परफॉर्मेंस एप्रेजल के आधार पर 35 एआरपी में से 29 एआरपी का नवीनीकरण किया गया। छह एआरपी का नवीनीकरण नहीं किया गया था, जिनमें से दो एआरपी को विभिन्न आरोपों में निलंबित किया गया था, जबकि दो एआरपी की समिति द्वारा संस्तुति नहीं की गई। दो एआरपी के विरुद्घ जांच गतिमान होने के कारण नवीनीकरण की संस्तुति नहीं की गई। इनमें से एक एआरपी के विरुद्घ तीन महिला शिक्षिकाओं द्वारा मानसिक रूप से परेशान किए जाने की शिकायत बीएसए से की गई।
विज्ञापन

इसकी जांच होने के कारण सीडीओ ने एआरपी का नवीनीकरण नहीं किया। डीसी का आरोप है कि नवीनीकरण न होने पर एआरपी द्वारा विभिन्न शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारियों को बुलाकर डायट प्राचार्या व सीडीओ द्वारा किए गए नवीनीकरण की नोट शीट मांगी गई। उन्होंने इसे अधिकारियों की बिना अनुमति के देने से इनकार कर दिया तो एआरपी ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सब बातों से परेशान डीसी ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ को लिखे पत्र में साफ कहा है कि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इन परिस्थितियों में जिला समन्वयक के पद पर कार्य करने में असमर्थता जाहिर करते हुए डीसी ने खुद को जिला समन्वयक के पद से मूल पद के लिए कार्यमुक्त करने की मांग की है।

शिक्षक का एआरपी पद पर नवीनीकरण न होने के कारण ऐसा किया जा रहा है। डीसी द्वारा महानिदेेशक को भेजा गया पत्र भी मुझे प्राप्त हुआ है। इस मामले की जांच चल रही है। इसमें विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed