{"_id":"62b755d65e600d0d16482a36","slug":"hathras-angry-lawyers-jammed-for-taking-the-advocate-into-custody-shouting-slogans-hathras-news-ali29469666","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अधिवक्ता को हिरासत में लेने पर गुस्साए वकीलों ने लगाया जाम, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अधिवक्ता को हिरासत में लेने पर गुस्साए वकीलों ने लगाया जाम, की नारेबाजी
विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली सदर के सामने बीच सड़क पर जाम लगाकर सड़क पर बैठे अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक अधिवक्ता को हिरासत में लेने के विरोध में शनिवार की रात्रि आठ बजे के लगभग वकीलों ने कोतवाली सदर के सामने ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया। वकील इस अधिवक्ता को पुलिस हिरासत से तत्काल रिहा करने की मांग कर रहे थे। बाद में सीओ सिटी व अन्य अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। तदुपरांत हिरासत में लिए गए वकील को पुलिस ने रिहा किया।
हुआ यूं कि शनिवार को दिन में नयागंज बाजार में जब दुकान पर कब्जे के विवाद को लेकर बखेड़ा खड़ा हुआ था तो उस समय एक पक्ष के एक अधिवक्ता को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। नयागंज में सुबह भी अधिवक्ता पहुंचे थे। इधर, देर शाम तक इन अधिवक्ता को रिहा नहीं किया गया तो कोतवाली सदर के सामने देर शाम वकील जमा हो गए और हिरासत में लिए गए वकील को रिहा करने की मांग करने लगे।
आक्रोशित वकीलों ने कोतवाली के सामने ही ओवरब्रिज के एक ओर आगरा रोड पर जाम लगा दिया। नारेबाजी करते हुए वकील वहां सड़क पर बैठ गए। सूचना पर सीओ सिटी मनोज कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। बाद में काफी देर वकीलों की पुलिस अधिकारियों से वार्ता चली। तदुपरांत पुलिस ने इन वकील को हिरासत से रिहा कर दिया। तब कहीं जाकर वकील शांत हुए। संवाद