फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Angry lawyers jammed for taking the advocate into custody, shouting slogans

हाथरस : अधिवक्ता को हिरासत में लेने पर गुस्साए वकीलों ने लगाया जाम, की नारेबाजी

Sun, 26 Jun 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Angry lawyers jammed for taking the advocate into custody, shouting slogans
हाथरस : कोतवाली सदर के सामने बीच सड़क पर जाम लगाकर सड़क पर बैठे अधिवक्ता। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक अधिवक्ता को हिरासत में लेने के विरोध में शनिवार की रात्रि आठ बजे के लगभग वकीलों ने कोतवाली सदर के सामने ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया। वकील इस अधिवक्ता को पुलिस हिरासत से तत्काल रिहा करने की मांग कर रहे थे। बाद में सीओ सिटी व अन्य अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। तदुपरांत हिरासत में लिए गए वकील को पुलिस ने रिहा किया।
हुआ यूं कि शनिवार को दिन में नयागंज बाजार में जब दुकान पर कब्जे के विवाद को लेकर बखेड़ा खड़ा हुआ था तो उस समय एक पक्ष के एक अधिवक्ता को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। नयागंज में सुबह भी अधिवक्ता पहुंचे थे। इधर, देर शाम तक इन अधिवक्ता को रिहा नहीं किया गया तो कोतवाली सदर के सामने देर शाम वकील जमा हो गए और हिरासत में लिए गए वकील को रिहा करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

आक्रोशित वकीलों ने कोतवाली के सामने ही ओवरब्रिज के एक ओर आगरा रोड पर जाम लगा दिया। नारेबाजी करते हुए वकील वहां सड़क पर बैठ गए। सूचना पर सीओ सिटी मनोज कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। बाद में काफी देर वकीलों की पुलिस अधिकारियों से वार्ता चली। तदुपरांत पुलिस ने इन वकील को हिरासत से रिहा कर दिया। तब कहीं जाकर वकील शांत हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed