फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Anger, uproar over breaking platform of dead body resting place

हाथरस : शव विश्राम स्थल का चबूतरा तोड़ने पर गुस्सा, हंगामा

Wed, 05 Jan 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Anger, uproar over breaking platform of dead body resting place
हाथरस : आगरा रोड पर शव विश्राम स्थल को तोड़ने के विरोध में हंगामे के बाद लोगों को समझाते एसडीएम साद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र में गिजरौली रजबहे के निकट मंगलवार की रात्रि में किसी ने शव विश्राम स्थल के चबूतरे को तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही दलित समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। काफी लोग वहां आ गए और हंगामा करने लगे। यह लोग वहीं धरने पर बैठ गए। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन गुस्साए लोग शांत नहीं हुए। एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पूर्व की भांति इस स्थल का निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया।
शहर के आगरा रोड गिजरौली रजबहे के पास श्मशान स्थल है। इसके निकट ही मृत्यु शैया यानी पिंडदान स्थल है। वहां चबूतरा बना है। इस चबूतरे को रात को किसी ने तोड़ दिया। इस खबर के बाद नगला भोज, नगला टीका आदि क्षेत्र के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और काफी लोग मौके पर पहुंच गए। यहां सभी लोग नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इन लोगों का आरोप था कि यहीं के एक व्यक्ति ने इस चबूतरे को तोड़ा है।
विज्ञापन

उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए। यहां पर कोतवाली सदर प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोग शांत नहीं हुए। यहां पहुंचे एसडीएम व सीओ ने लोगों को जैसे-तैसे शांत किया। यहां पर पूर्व की भांति चबूतरे को ठीक कराए जाने के आश्वासन पर गुस्साए लोग शांत हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed