फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: And... the thief reached the owner with a stolen bike

हाथरस : और... चोरी की बाइक लेकर मालिक के पास पहुंच गया चोर

Fri, 17 Sep 2021 09:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: And... the thief reached the owner with a stolen bike
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

दो सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चोरी हुई बाइक को बाइक चोर अनजाने में उसके मालिक के पास लेकर पहुंच गया। जब मालिक ने अपनी बाइक को पहचाना और चोर को पकड़ने की कोशिश की तो बाइक चोर धक्का देकर भागने में सफल हो गया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
दरअसल, करबन नदी के पुल के पास पवन गोस्वामी पुत्र अशोक गोस्वामी की साइकिल व पंक्चर जोड़ने की दुकान है। पवन दो सितंबर को अपनी बाइक हीरो होंडा स्पेलेंडर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरा कराने के लिए गया था, इसी दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी उसकी बाइक को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया, जो कि काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिली।
विज्ञापन

छह सितंबर को जब पवन अपनी दुकान पर था तो इसी दौरान एक युवक बाइक के पहियों में हवा डलवाने के लिए पहुंचा, जब पवन ने बाइक को देखा तो वह भौचक्का रह गया, क्यों यह बाइक उसी की थी, जो कि दो सिंतबर को चोरी हो गई थी, इसके बाद पवन के भाई ने उक्त युवक को काफी दूर तक पीछा कर दबोचने की कोशिश की, लेकिन उक्त युवक उसे धक्का देकर बाइक को वहीं छोड़कर भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन ने बताया कि उसकी बाइक को बाइक चोर ने स्टीकर आदि लगवाकर मोडी फाई करा लिया था, बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। इधर, कस्बे में बाइक चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ाकर रख दी है, लोगों ने पुलिस प्रशासन से इन घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।
बैंक से रुपये निकाल कर लाए व्यक्ति की जेब काटने का प्रयास, शातिर पकड़े
सादाबाद करबन नदी के पुल के पास एक साइकिल की दुकान पर साइकिल के काम से आए गांव करैया के एक व्यक्ति की दो किशोरों ने उसके चेहरे पर प्लास्टिक का थैला डालकर जेब काटने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार पवन गोस्वामी की सक्रियता की वजह से उक्त व्यक्ति की जेब कटने से बच गई।

दोनों शातिर किशोरों को मौके पर पकड़ लिया गया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया। यह व्यक्ति बैंक से छह हजार रूपये निकाल कर लाया था और उसने रुपयों को अपनी जेब में रख लिया था। आशंका जाहिर की जा रही है यह किशोर बैंक के पास से ही इस व्यक्ति के पीछे लगे थे। सूचना पर मौके पर कस्बा इंचार्ज जोगेंद्र सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed