फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Amrit scheme is becoming poison for the city dwellers

हाथरस : शहरवासियों के लिए विष बन रही अमृत योजना

Sat, 12 Mar 2022 06:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Amrit scheme is becoming poison for the city dwellers
सासनी गेट छोटे चौराहे पर खोदा गया गड्ढा। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अमृत योजना शहर के लोगों के लिए विष बनती जा रही है। योजना के तहत लगभग 250 किमी सड़कें खोदी गई है। लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया है। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। जिससे लोगों में काफी आक्रोश है।
उल्लेखनीय है कि अमृत योजना में हर घर को नल से जल देने की योजना तैयार की गई। इसके तहत शहर में तीन साल पहले सड़क खुदाई का कार्य शुरू हुआ। जल निगम इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है। अब तक 250 किमी से अधिक सड़कें खोदी जा चुकी हैं। पालिकाध्यक्ष ने भी सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग की लेकिन आज तक हालत जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन

जबकि मानक के अनुसार पाइप लाइन डालने वाली सड़क अगर इंटरलॉकिंग है तो उस जगह पर बीस प्रतिशत नई ईंट लगाकर दुरुस्त किया जाए। वहीं जहां सीमेंटेड सड़क है वहां उसे पूरी तरह से दुरुस्त कराया जाए। लेकिन मानकों का पालन नहीं हो रहा। अब होली के बाद जब शहर में कई बड़ी शोभायात्राएं निकलेंगी तो लोगों को और परेशानी झेलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागला कॉलेज मार्ग पर सड़क खुदी, लगा जाम
अमृत योजना के तहत सड़क को खोदने के बाद पाइप लाइन डालकर कई दिनों तक ऐसे ही छोड़ दिया जाता है। शहर के बागला कॉलेज मार्ग पर सड़क खोदने से जाम लग रहा है। इसके अलावा शहर के घंटाघर, नेहरू कॉलोनी, नवीपुर कला, रमनपुर, श्रीनगर, लाला का नगला, सादाबाद गेट आदि इलाकों में सड़कें बदहाल हालत में है। सड़क जगह-जगह से ऊंची नीची है। इस कारण लोगों को राह तय करना भी मुश्किल हो गया है।
- सड़कें जर्जर होने के कारण राह तय करना मुश्किल हो गया है। जिन अधिकारियों की मॉनिटरिंग में पाइप लाइन डाली जा रही है उनको सड़कों को ठीक कराने पर ध्यान देने की जरूरत है। - संदीप शर्मा
- एक तो वैसे ही शहर की सड़कें पहले से बदहाल है। बाकी कसर अमृत योजना के तहत की गई खोदाई ने पूरी कर दी है। पेयजल आपूर्ति भी अभी शुरू नहीं की गई है। - जयशंकर पाराशर
- अमृत योजना में जलनिगम द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। आने वाले दिनों में शोभायात्राएं निकलेंगी। इससे लोग और परेशानी झेलेंगे। कई बार जल निगम को इससे अवगत कराया जा चुका है लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। - आशीष शर्मा, पालिकाध्यक्ष, हाथरस।

- शहर में कई स्थानों पर नगर पालिका भी सीवर लाइन आदि के लिए सड़कों की खोदाई करा रही है। सारी की सारी खोदाई जल निगम ही नहीं करा रहा लेकिन लोग यह समझ रहे हैं कि जल निगम ने ही पूरी सड़क खुदवा डाली है। जहां-जहां जल निगम ने सड़क की खोदाई कराई है उसे जल निगम मानक के अनुसार दुरुस्त करा रहा है और आगे भी कराएगा। - आरके शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल निगम, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed