फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Amrit Festival will be held, tricolor will be hoisted in every house in the district

हाथरस : अमृत महोत्सव मनेगा, जिले में हर घर में फहरेगा तिरंगा

Tue, 07 Jun 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Amrit Festival will be held, tricolor will be hoisted in every house in the district
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत जिले के सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिले के सभी विभागों के कर्मी लोगों को झंडा फहराने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। हर घर तिरंगा का सोशल मीडिया के जरिये लिंक दिया जाएगा। तिरंगा निर्माण में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद ली जाएगी। वितरण के लिए राशन की दुकानों का सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में सभी विभागों पर शासन का पत्र भी आ गया है। विभागीय अधिकारी कार्य योजना तैयार करने में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव को जिलेभर में मनाया जाएगा। 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम होगा। इस दौरान जिले के प्रत्येक नागरिक को तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि नागरिकों के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान भाव उजागर करना होगा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम स्वयं सहायता समूहों विभिन्न संगठनों आदि के सहयोग से होगा। वाणिज्यिक एवं व्यवसायिक समूहों को तिरंगा झंडा बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी सरकारी विभागीय बेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अमृत महोत्सव वेबसाइट पर हर घर तिरंगा का लिंक दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत स्तर पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया जाएगा। ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों व नलकूप आदि पर झंडा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना होगा। राशन की दुकानों का झंडा वितरण में सहयोग लिया जाएगा। स्वयं सहायता समूह द्वारा झंडा निर्माण समूह का गठन किया जाएगा। परिवहन निगम की सभी बसों, ट्रकों, सार्वजनिक परिवहन साधनों सरकारी वाहनों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश स्टीकर लगाया जाएगा। टोल प्लाजा पर बैनर लगाए जाएंगे। सभी स्कूलों में शिक्षक अभिभावक बैठक के जरिये जानकारी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed