फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Amauria became the District President of Mashisan for the seventh time

हाथरस : आमौरिया सातवीं बार बने माशिसं के जिलाध्यक्ष

Wed, 28 Dec 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Amauria became the District President of Mashisan for the seventh time
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला इंटर कॉलेज में बुधवार को शैक्षिक गोष्ठी और शिक्षक संघ का चुनाव हुआ। यहां शिक्षकों की समस्याओं के निदान पर जोर दिया गया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का चुनाव चुनाव अधिकारी/अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ कासगंज आलोक दुबे की देखरेख में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष रामलाल कुशवाहा, मंडल महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव एवं अतिथि के रूप में जिला मंत्री प्रेम प्रकाश, एटा और कासगंज के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष कासगंज डीके पाठक, जिला उपाध्यक्ष अलीगढ़ मंडल महेशचंद्र शर्मा, बृजेंद्रनाथ चतुर्वेदी गुरुजी आदि मौजूद रहे।

जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें डॉ. दिलीप कुमार अमौरिया को सातवीं बार जिलाध्यक्ष चुना गया। जिला महामंत्री के रूप में चंद्रवीर सिंह को चौथी बार चुना गया। इस प्रकार संपूर्ण जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध एवं शांतिपूर्वक गठन हुआ। प्रादेशिक कार्यकारिणी सदस्य प्रेमपाल सिंह मदनावत, प्रधानाचार्य राजेश कुमार शुक्ल, योगेश कुमार, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed