फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Along with the land, activists are also active on social media

हाथरस : जमीन के साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं कार्यकर्ता

Fri, 17 Sep 2021 03:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Along with the land, activists are also active on social media
कैंप कार्यालय पर युवा रालोद की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

युवा राष्ट्रीय लोकदल जनपद हाथरस की पहली मासिक बैठक का आयोजन शनिवार को मथुरा रोड स्थित युवा रालोद के कैंप कार्यालय पर किया गया। अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष चौधरी महिपाल सिंह और संचालन मुख्य महासचिव प्रदीप चौधरी ने किया।
जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह ने कहा कि जिले में हर तहसील व ब्लॉक में युवा रालोद की इकाई गठित की गई हैं। संगठन से जुड़े सभी युवा पार्टी को मजबूत करने के लिए न सिर्फ जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। पार्टी की रीति व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए जाने का काम बखूबी किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया गया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में युवा रालोद जनपद हाथरस में बाइक यात्रा, साइकिल यात्रा, युवा सम्मेलन और चौधरी चरण सिंह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीन पौनियां ने भी रालोद मुखिया जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने के लिए युवाओं से गांव गांव बैठकें कर लोगों को पार्टी की नीतियों को बताने का आह्वान किया। बैठक में रामसहाय चौधरी, दीपू चौधरी, पवन प्रधान, भूरा पहलवान, आशीष ठेनुआ, नितिन चौधरी, सचिन पचहरा, लोकेश चौधरी, योगेश, भोला, कुलदीप चौधरी, अजय वीर, अतुल राणा, नरेंद्र सिंह धनगर, राजू पचहरा, रमेश सिंह, विक्रम सिंह, सौरव कुमार, देवी सिंह, गजेंद्र बधौतिया, हरेंद्र सिंह, लाल सिंह, रघुवीर सिंह राणा, रमेश पल्हावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed