फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: All workers, officials should gear up for cooperative elections

हाथरस: सहकारिता चुनाव को लेकर कमर कस लें सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी

Sat, 08 Aug 2020 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: All workers, officials should gear up for cooperative elections
हाथरस: सादाबाद में भाजपा की बैठक को संबोधित करते को-ऑपरेटिव बैंक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और पूर्व - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आगामी सहकारिता चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक अग्रसेन सेवा सदन में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि सादाबाद विधानसभा प्रभारी और को-ऑपरेटिव बैंक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने आगामी सहकारिता चुनाव और बूथ सत्यापन को लेकर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से मंत्रणा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सहकारिता चुनाव छोटा हो या बड़ा, सबको जीतना है। इस चुनाव को प्रदेश नेतृत्व गंभीरता से ले रहा है। 21 अगस्त से भूमि विकास बैंक का कार्यक्रम आया है, हमारी सदस्यता पूरी है या नहीं यह देखना होगा। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर जुट जाएं, जिससे कि पूरी सादाबाद विधानसभा को भाजपामय बनाया जा सके। हम सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मिलकर पीएम नरेंद्र मोदी के भारत को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी ईमानदारीपूर्वक बूथ सत्यापन के कार्य को करें, जिससे भाजपा का परचम लहर सके। कोरोना काल में पार्टी ने गरीब ,मजदूर किसानों के लिए काम किया है। मजबूत नेतृत्व मजबूत निर्णय लेता है, कोई सोच भी नहीं सकता था कि धारा 370, तीन तलाक और राममंदिर मुद्दे पालक झपकते ही सुलझ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत चुनाव समिति के संयोजक रविकांत अग्रवाल, प्रभारी प्रीति चौधरी, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य महेंद्र सिंह आचार्य, कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि जयसवाल, बृज क्षेत्र मंत्री रूपेद्र चौधरी, जितेंद्र बधौतिया ने प्रतीक चिन्ह देकर एवं पटका पहना कर किया। संचालन भाजपा प्रवक्ता सुधीर गर्ग ने किया। कार्यक्रम में रूपेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, डॉ. देवचंद्र गौड़, हंवीर सिंह प्रधान, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, तुलसीदास अग्रवाल, सुभाष चौधरी, अशोक चौधरी, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, सुनील गौतम, सत्तो फौजी, अनिल पाराशर, विजय चौधरी, प्रभात पचौरी, प्रमोद सेंगर, राजकुमार शर्मा, मुन्ना पाटिया, सूरज शाह, राजेंद्र सिंह धाकरे, चंद्रवीर सिंह, दिनेश त्यागी, बनवारी सिंह सिकरवार सहित अन्य काफी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed