फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: All examination centers will be monitored by 93 computers in the collectorate

हाथरस : कलेक्ट्रेट में 93 कंप्यूटरों से होगी सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी

Wed, 23 Mar 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: All examination centers will be monitored by 93 computers in the collectorate
हाथरस : कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कलेक्ट्रेट में प्रत्येक विद्यालय की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम में सभी 93 परीक्षा केंद्रों पर निगाह रखने के लिए 93 कंप्यूटर लगाए गए हैं। परीक्षा के दौरान विद्यालय में चल रहे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से उनकी पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से कमर कस ली गई है। परीक्षा पर पूरी निगरानी को लेकर डीएम रमेश रंजन की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट , सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ साथ वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को तैैनात किया गया है। इस क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इसके जरिये सभी 93 परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

इन परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वहां की लाइव तस्वीरें कंट्रोल रूम पर देखी जाएंगी। यहां सभी परीक्षा केंद्रों के लिए एक-एक कंप्यूटर अलग से लगाया गया है। इन पर अलग कार्मिकों को तैनात किया गया है। दोनों पालियों के लिए अलग कार्मिक तैनात किए गए हैं। दोनों पालियों में सात-सात कार्मिकों को रिजर्व में रखा गया है। यह कार्मिक परीक्षा के दौरान सभी सीसीटीवी कैमरों को देखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed