फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Aligarh Police raided the villages of Hasayan, many detained

हाथरस : अलीगढ़ पुलिस ने हसायन के गांवों में दी दबिश, कई को हिरासत में लिया

Mon, 03 Jan 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Aligarh Police raided the villages of Hasayan, many detained
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के युवाओं द्वारा अलीगढ़ में चोरी, छिनैती को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आने के बाद अलीगढ़ की पुलिस ने शातिरों की तलाश में कस्बा व देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश दी। अलीगढ़ पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ कस्बा के अलावा क्षेत्र के गांव अंडौली, ढडौली व इटरनी गांव में दबिश देकर कुछ युवाओं को गिरफ्तार किया तो कुछ को हिरासत में ले गई। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि खैर पुलिस ने चोरी के मामले में अंडौली के दो युवकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार शातिरों ने घटना में हसायन के कुछ गांवों के युवाओं के शामिल होने की बात कही गई थी। इसके आधार पर अलीगढ़ पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी और कुछ युवाओं को हिरासत में लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed