फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Akhilesh Yadav tweeted, surrounded the government

हाथरस : अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, सरकार को घेरा

Thu, 04 Aug 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Akhilesh Yadav tweeted, surrounded the government
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला जिला अस्पताल में मंगलवार को एक मृतका के शव को कंधे पर उठाकर ले जाने के मामले में हालांकि प्रशासन ने जांच कर कुछ ही घंटे में चिकित्सक व अस्पताल के स्टाफ को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पर सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया है और साथ ही वीडियो को भी शेयर किया है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव चिंतापुर बदन निवासी 35 वर्षीय प्रवेश पत्नी रामखिलाड़ी को जिला अस्पताल लाया गया था तो चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। वह टीबी रोग से ग्रसित थीं। उस समय यह बात सामने आई थी कि उनके शव के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया और न ही सरकारी एंबुलेंस शव को ले जाने के लिए मुहैय्या कराई गई थी।
विज्ञापन

प्रवेश के परिजन कंधे पर उसके शव को लेकर अस्पताल में भटकते रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बाद में यह लोग शव को निजी एंबुलेंस में ले गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन डैमेज कंट्रोल में जुट गया था। एडीएम बसंत अग्रवाल और अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक टीम को मृतका के गांव भी भेजा गया था। वहां मृतका के पति रामखिलाड़ी ने टीम को लिखकर दिया था कि अस्पताल प्रशासन ने इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती है और उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पर सरकार को घेरा है और वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि न सुविधाएं न, इलाज है, यही भाजपा 2.0 का राज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed