फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Akhilesh doesn't know what a family is: Pradhan

हाथरस : अखिलेश को नहीं मालूम परिवार क्या होता है : प्रधान

Mon, 01 Nov 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Akhilesh doesn't know what a family is: Pradhan
हाथरस : कार्यशाला को संबोधित करते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री व भाजपा के प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि कुछ फुंके हुए कारतूसों को सपा में शामिल कराकर अखिलेश यादव भाजपा को भागता परिवार बता रहे हैं। लेकिन अखिलेश यह नहीं जानते कि परिवार की परिभाषा क्या होती है। उनके लिए उनका कुनबा ही परिवार है, जबकि भाजपा के लिए पूरा राष्ट्र एक परिवार है। रविवार को श्रीजी फॉर्म हाउस में भाजपा के बृज क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों की कार्यशाला को वह संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रदेश में 2014 और 2019 के लोकसभा व 2017 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश और उनके कुनबे को जनता भगा चुकी है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश आज विकास के पथ पर अग्रसर है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए प्रधान ने कहा कि एक परिवार की चार पीढ़ी ने देश पर राज किया, लेकिन इस परिवार ने कोई काम नहीं किया। इसके चलते राहुल गांधी को अमेठी छोड़कर केरल जाना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed