फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ajroi in Kabaddi and Mursan's team winner in Volleyball

हाथरस : कबड्डी में अजरोई और वॉलीबॉल में मुरसान की टीम विजेता

Sat, 05 Mar 2022 09:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ajroi in Kabaddi and Mursan's team winner in Volleyball
वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र हाथरस के तत्वावधान में बागला कॉलेज के मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें विकास खंड मुरसान, सासनी, हसायन, सिकंदराराऊ व सहपऊ में ब्लाक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया। कबड्डी में अजरोई और वॉलीबॉल में मुरसान की टीम विजेता रही। वहीं, दौड़ में भावना व सुभाष ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता में 400 मीटर महिला वर्ग दौड़ अजरोई की भावना प्रथम रही। नगला अढ़ू की जौली कुशवाहा द्वितीय व निहालपुर की गीता यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में मुरसान के सुभाष कुमार प्रथम, हसायन के आकाश कुमार द्वितीय, दुष्यंत कुमार रायपुर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद पुरुष वर्ग में नगला सेवा के शिवम चौधरी प्रथम, विशुनदास के शिवम कुमार द्वितीय, पटैनी के हरेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में सासनी ब्लॉक की अजरोई की टीम विजेता और सहपऊ ब्लाक की इंसौदा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मुरसान की टीम विजेता एवं सासनी ब्लॉक की तिलोठी की टीम उपविजेता रही। सभी विजेता युवाओं को प्रमाणपत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका सत्यदेव पचौरी व हरिओम सिंह ने निभाई।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बागला महाविद्यालय के प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर ने किया। विशिष्ट अतिथि बागला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश शुक्ला, डॉ. चंद्रशेखर रावल, गोपाल चौधरी, मनोज शर्मा, कौशलेश सिंह आदि थे।

बागला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश शुक्ल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं की प्रतिभा में निखार आता है युवाओं का मनोबल बढ़ता है। मौके पर मुख्य रूप से नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा, कार्यक्रम सुपरवाइजर ऊषा सक्सेना आदि मौजूद थी। संचालन सत्यम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed