{"_id":"61423c8d8ebc3e227e3e4cda","slug":"hathras-agricultural-workers-protest-by-tying-a-black-band-hathras-news-ali273283572","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कृषि कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कृषि कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
विज्ञापन
हाथरस : काली पट्टी बांधकर विरोध जताते कृषि विभाग के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर जिले भर के कृषि कार्यालयों में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान अग्रिम आंदोलन को लेकर कर्मचारियों व संघ पदाधिकारियों ने परिचर्चा की।
अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनात्मक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में नियत कार्यक्रम के तहत संघ पदाधिकारियों के निर्देशन पर जिले भर के सभी कृषि कार्यालयों में कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
संघ के जिलाध्यक्ष जेके शर्मा ने बताया कि वेतन विसंगति दूर की जाए। वर्ग-3 से वर्ग -2 तथा वर्ग-2 से वर्ग -1 में अविलंब प्रमोशन रिक्त पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति की जाए। वर्ग -1 को राजपत्रित घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी तमाम मांगें लंबे समय से लंबित चली आ रही हैं। उन्होंने इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। इस मौके पर चंद्रपाल शर्मा, अमित उपाध्याय, हरिओम शर्मा, श्री निवास पचौरी आदि मौजूद थे। संवाद